क्या सच में सलमान ने केरल बाढ़ के लिए दिए 12 करोड़? जावेद जाफरी ने ट्वीट कर तुरंत किया डिलीट...
केरल में बाढ़ के कारण हुई भारी तबाही से हर कोई वाकिफ है। इसी कारण बॅालीवुड स्टार्स से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन सभी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। अभी तक शाहरुख खान, सनी लियोनी, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा जैसे मशहूर स्टार्स ने मुश्किल भरे वक्त में लोगों की सहायता की है। लगातार इस से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक और बड़ी न्यूज सामने आई है।
For all the dedicated trolls who have been so emotional about my @BeingSalmanKhan tweet. I had very clearly said that “I have HEARD”..and I heard it from a credible publication called #DainikBhaskar which is the second largest circulated daily newspaper of India.
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) August 27, 2018
हाल में स्टार जावेद जाफरी ने सलमान खान को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें तुरंत वो ट्वीट डिलीट करना पड़ा। दरअसल, जावेद ने ट्वीट में लिखा की सलमान ने बाढ़ पीड़ितो के लिए 12 करोड़ का डोनेशन दिया है। उन्होंने लिखा, 'सुना कि सलमान खान ने केरल के बाढ़ पीड़ितो को 12 करोड़ का डोनेशन दिया। ये इंसान कुछ और ही है। कितने लोगों की दुआएं लग रही हैं इसे। भगवान तुम्हारा भला करे भाई।'
कर्नाटक की एक सच्ची घटना पर आधारित है ‘स्त्री’, इसके पीछे की कहानी जान डर जाएंगे आप...
लेकिन इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। बाद में जावेद ने इस ट्वीट की सफाई देते हुए कहा कि,' मैंने कहा था कि 'मैंने ऐसा कुछ सुना है' क्योंकि उस खबर के पुख्ता होने के चांसेस ज्यादा हैं। खैर, जब तक कन्फर्मेशन नहीं मिल जाता मैं इस बात को यहीं रोकता हूं। '
जब एक फैन ने कैटरीना-सलमा को कहा सास-बहू, सलमान की बहन अर्पिता ने दिया ये जवाब...
इस वक्त केरल में के लोग बहुत बुरे दौर का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद का योगदान किया है। इसके अलावा उन्होंने 6 पेटियां भरकर अपने कपड़े भी केरल के लोगों के लिए भिजवाए हैं। इनमें 80 जैकेट, 25 पैन्ट्स 20 शर्ट और कुछ स्कार्फ वहां के लोगों को इस आपदा से बचाने के लिए भिजवाए हैं। इसके साथ ही बिग बी ने करीब 40 जोड़ी जूते भी केरल के लोगों की मदद के लिए भिजवाए हैं।
दादाजी के स्टूडियो बिकने की खबर से अबतक अनजान थीं करीना, नहीं मिली कोई जानकारी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NqOonp
No comments