Balma Song: 'पटाखा' मूवी का पहला गाना हुआ रिलीज, जबरदस्त है देसी तड़का
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज कॉमेडी से सराबोर फिल्म 'पटाखा' जल्द ही सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस मूवी के कई पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज किए गए है, जो कि कॉमेडी और ड्रामा से सराबोर है। वहीं अब मूवी का पहला गाना 'बलमा...' रिलीज किया जा चुका है। जहां इस गाने में जबरदस्त देसी तड़का है वहीं इसमें दोनों बहनों की तुक बंदी को देख आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। यह फिल्म राजस्थान के छोटे से गांव में रह रही दो बहनों पर आधारित है जिनमें हमेशा ही युद्ध छीड़ा रहता है।
लोक गीत के तर्ज पर बना है ये गीत
फिल्म 'पटाखा' का पहला गाना 'बलमा...' लोक गीत के तर्ज पर बनाया गया है। इसमें शादी की झलक दी गई है, साथ ही इसमें लीड रोल अदा कर रही दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन की जबरदस्त एक्टिंग है। इसे देखने पर ऐसा लग रहा है कि दोनों बहनों में से किसी एक की शादी है और दोनों ही अपने-अपने बलमा की तारीफ कर रही हैं। इस गाने में वही दिखाने की कोशिश भी गई है जो कि अक्सर शादी से पहले महिला लोक संगीत का आयोजन होता है। इसमें महिलाएं एक-दूसरे को तंग करती हैं। लेकिन यह गाना किसी की जुबान पर चढ़ने से रहा। इस गाने के शब्द थोड़े कठिन हैं। वहीं गाने को सुनिधि चौहान और रेखा भारद्वाज ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है।
Raat Kitni Song: कितनी कहानियां और यादें ले आती हैं हर रात..., दिल को छू लेने वाला है गीत
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म 'पटाखा' की कहानी दो लड़कियों (बड़की और छुटकी) पर आधारित है। इसमें सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन के अलावा विजय राज और सुनील ग्रोवर लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि विशाल की यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के बोल्ड डायलॉग्स का वीडियो वायरल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MzSmxw
No comments