Simmba Movie Making Video: रणवीर सिंह को एक्शन हीरो बनाने के लिए रोहित शेट्टी बहा रहे खून-पसीना
बॅालीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान दिखाई देंगी। अबतक रोहित की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है और अब फिल्म का मेकिंग वीडियो सामने आया है। रोहित शेट्टी की इस मसालेदार फिल्म के स्टंट सीन आप इस मेकिंग वीडियो में देख सकते हैं।
यकीनन जिस तरह रोहित रणवीर को हर सीन के बारे में बता रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि हीरो रणवीर नहीं बल्कि रोहित शेट्टी हैं। बता दें ये वीडियो करण जौहर ने रिलीज किया है। इसमें एंग्री यंग मैन के लुक में जहां रणवीर पावरफुल एक्शन कर रहे हैं, वहीं रोहित शेट्टी भी किसी एक्शन हीरो से कम नहीं लग रहे। रणवीर ने इसी वीडिया को शेयर करते हुए लिखा, 'बाप ऑफ एक्शन, बैक इन एक्शन।'
BAAP OF ACTION...BACK IN ACTION ! 👊🏽💥#Simmba #RohitShetty @karanjohar #SaraAliKhan @SonuSood pic.twitter.com/N87ugnUGri
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 24, 2018
गौरतलब है कि पहले सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से बॅालीवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन अब वह रणवीर सिंह के साथ सिनेमाजगत में कदम रखेंगी। बताया जा रहा है ये फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
इसके अलावा अगर 'केदारनाथ' फिल्म की बात करें तो उसमें सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत मुख्य रोल में नजर आएंगे। 'केदारनाथ' की रिलीज अगले साल तक के लिए टल गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D45BS6
No comments