2 महीने बाद हुआ खुलासा, प्रियंका और निक शादी से खुश नहीं थीं मधु चोपड़ा, ये रही वो बड़ी वजह
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी राजस्थान के जोधपुर में बड़ी धूमधाम से हुई थी। जिसमें करीब 200 लोगों ने शिकरत की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं जोधपुर में हुई इस प्राइवेट शादी को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा खुश नहीं थीं।
2 महीने बाद हुआ बड़ा खुलासा
प्रियंका और निक की शादी को लगभग दो महीने पूरे हो चुके हैं। अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, जिस तरीके से प्रियंका की शादी हुई है उस पर उनकी मां मधु को एतराज था।
11 साल छोटे बॉयफ्रेंड से प्रियंका ने रचाई शादी
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 11 साल छोटे अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। पहले शादी किश्चियन रीति रिवाज से हुई और फिर हिंदू रीति रिवाज से। इस शादी में तरकरीबन 200 लोगों को बुलाया गया था।
प्रियंका ने किया खुलासा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो में मेहमान बनकर पहुंची, जहां उन्होंने मां मधु चोपड़ा को लेकर कई खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि शादी में हमने 200 मेहमानों को बुलाया था, लेकिन मेरी मां चाहती थीं कि मैं मेरी शादी में हेयर ड्रेसर, ज्वैलरी डिजाइनर सभी को इंवाइट करूं। मेरी तुलना में मेरी मां की लिस्ट काफी लंबी थी। प्रियंका ने बताया कि मेरी मां चाहती थीं कि शादी में 15 हजार लोगों को बुलाया जाए। वो चाहती थीं कि बेटी की शादी में हर करीबी इंसान को न्यौता जाना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sWGIjR
No comments