ना करिश्मा ना ऐश्वर्या यह अभिनेत्री है अभिषेक बच्चन का पहला प्यार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी, 1976 को हुआ। अभिषेक बच्चन का नाम पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर से जुड़ चुका है। यहां तक की दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन किसी बात को लेकर यह शादी नहीं हो पाई। इसके बाद वे ऐश्वर्या राय के करीब आए और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक का पहला क्रश इन दोनों अभिनेत्रियों में से कोई नहीं है। आइए जानते हैं अभिषेक के पहले क्रश के बारे में।
अभिषेक का पहला क्रश:
अभिषेक बच्चन का पहला प्यार बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान थीं। बॉलीवुड में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर रहीं जीनत,अभिषेक बच्चन के बचपन का क्रश थीं। अभिषेक बच्चन जब 5 साल के थे तो उन्होंने जीनत से शादी करने की जिद की।
शादी की जिद:
बता दें कि जीनत ने अभिषेक के पिता यानी अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक बार उनकी फिल्म 'महान' की शूटिंग काठमांडू में चल रही थी। उस वक्त अभिषेक बच्चन 5 साल के थे। वे भी अपने पिता अमिताभ के साथ काठमांडू गए थे। वहां सेट पर अभिषेक अक्सर जीनत अमान के साथ खेला करते थे। इस दौरान अभिषेक के मासूम दिल में जीनत के लिए प्यार के अरमान जग गए। अभिषेक उनसे शादी की जिद करने लगे।
अभिषेक ने जीनत से कह दिया था ऐसा:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक दिन शूटिंग के बाद जीनत ने डिनर किया और अपने रूम में सोने जा रही थीं तो अभिषेक उनके पास गए और कहा 'आप किसके साथ सोने जा रही हैं'। इस पर जीनत अमान ने हंसते हुए उन्हें जवाब दिया 'अकेले'। तब अभिषेक ने दोबारा पूछा 'क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं' तो जीनत ने उन्हें समझाते हुए कहा, 'थोड़े बड़े हो जाओ फिर'।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GmNdV3
No comments