'टोटल धमाल' ने मचाया ऐसा धमाल, मुंह ताकती रह गई बाकी फिल्में...कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Total Dhamaal Box Office Collection: बॉलीवुड के सिंघम स्टार Ajay Devgnकी फिल्म 'टोटल धमाल' ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ की कमाई कर ली है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'टोटल धमाल', 'धमाल' संस्करण की तीसरी कड़ी है। 'टोटल धमाल' में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 22 फरवरी को प्रदर्शित हुई थी।
फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 95 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म भारतीय बाजार में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 'टोटल धमाल' एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।
रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी फिल्म का शुरू से हिस्सा रहे हैं, जबकि अजय, अनिल, माधुरी तीसरी किस्त में जोड़े गए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा। इससे पहले 'रेड' और 'गोलमाल' अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं। कहा जा सकता है की यह फिल्म इस साल की अबतक की बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hxdd1D
No comments