शादीशुदा होने के बावजूद दीपिका ने किया एक्स ब्वॉयफ्रेंड को किस, तस्वीरें हो रही तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले वर्ष नवंबर माह में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की। हालांकि इससे पहले दीपिका का नाम बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन आज भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल में इनकी जोड़ी एक विज्ञापन में भी नजर आई। इससे पहले ये दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। अब इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हाल में जब दोनों विज्ञापन शूट से फ्री होकर घर जा रहे थे तो दोनों ने एक-दूसरे को क्लोज फ्रेंड्स की तरह गले लगाया और गाल पर किस किया। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस हग और किस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
हालांकि दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दीपिका जहां रणवीर सिंह से शादी कर खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। वहीं रणबीर का नाम आजकल अभिनेत्री आलिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की शादी की भी चर्चा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uc33uD
No comments