धार्मिक फिल्म में शशि कपूर ने दिया था ऐसा बोल्ड सीन, हो गया था बवाल, भारत में नहीं हो पाई थी रिलीज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। शशि कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई थी। आज भले ही वे इस दुनिया में ना हो लेकिन फैंस के दिल में वे आज भी जिंदा हैं। बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने 40 के दशक से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 2015 में उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इससे पहले उनके परिवार में यह अवॉर्ड उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को मिल चुका था।
शशि ने कई धार्मिक फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उनकी एक धार्मिक फिल्म की वजह से बवाल हो गया था। इस फिल्म का नाम था 'सिद्धार्थ'। यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। दरअसल, फिल्म के एक सीन में शशि कपूर के सामने सिमी ग्रेवाल बिल्कुल न्यूड होकर खड़ी हुई थीं। इस सीन की वजह से काफी बवाल हो गया था। इस सीन की तस्वीर एक विदेशी मैगजीन के कवर पेज पर भी छपी थी। इस सीन की वजह से ही फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UFXsZ9
No comments