Breaking News

'तारक मेहता' की 'बबीता जी' ने खरीदा नया आशियाना, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' () में बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इस वक्त बेहद खुश हैं। मुनमुन दत्ता ने हाल ही मुंबई में अपना आशियाना खरीदा है। उन्होंने दिवाली अपने इसी नए घर में मनाई थी। मुनमुन दत्ता ने अपने नए घर की खुशी फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खूबसूरत नोट भी लिखा। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta buys luxury house) काफी सालों से अपना घर खरीदना चाहती थीं और अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ है। नोट के साथ मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम (Munmun Dutta Instagram) पर नए घर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस येलो और पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। नोट के साथ शेयर कीं तस्वीरें साथ में शेयर किए गए नोट में मुनमुन ने लिखा था, 'नया घर, नई शुरुआत। दिवाली की लेट पोस्ट। बेहद बिजी शूट शेड्यूल के बीच मैं अपने नए घर में शिफ्ट हुई। बीमार भी पड़ गई। लेकिन नए घर में एक नए सफर की शुरुआत। मैंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया, जिसकी बहुत जरूरत थी। मां और परिवार के साथ वक्त बिताया। दिवाली मनाई। किसी की मदद के बिना ग्राउंड जीरो से शुरुआत करके आज मैं जहां भी हूं, उसके लिए खुद पर गर्व महसूस करती हूं। मेरी कड़ी मेहनत और लगन का फल मिला।' वहीं, हाल ही 'जेठालाल' यानी ऐक्टर दिलीप जोशी ने दिवाली के मौके पर एक लग्जरी कार खरीदी थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 'तारक मेहता' में फैन्स दिलीप जोशी यानी जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3EVcFfy

No comments