जिंदा हैं 'बॉन्ड गर्ल' तान्या रॉबर्ट्स, मगर हालत है बेहद नाजुक
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/80109733/photo-80109733.jpg)
सीरीज की मशहूर फिल्म '' में काम कर चुकीं हॉलिवुड ऐक्ट्रेस बीमार पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन की खबरें आई थीं लेकिन अब पता चला है कि यह खबर गलत थी। रॉबर्ट्स के पीआर माइक पिंगल ने अब एक दिन पहले मीडिया को बताया है कि तान्या रॉबर्ट्स अभी जिंदा हैं लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक है। पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि 24 दिसंबर को बीमार पड़ने के बाद रविवार को तान्या का निधन हो गया था। हालांकि हॉस्पिटल ने यह कन्फर्म किया है कि तान्या अभी जिंदा हैं लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिसमस ईव पर तान्या अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए निकली थीं और लौटते समय बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद तान्या को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया है। तान्या रॉबर्ट्स का असली नाम विक्टोरिया लीग ब्लम था। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था और 1975 में हॉरर फिल्म 'फोर्स्ड एंट्री' से ऐक्टिंग में डेब्यू किया था। तान्या ने डिटेक्टिव शो 'चार्लीज ऐंजिल्स' में भी काम किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3s2fZ31
No comments