उसकी वजह से मैं खुश हूं- अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग शेयर की तस्वीर, पिंक साड़ी में यूं नज़र आईं एक्ट्रेस
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। इन दिनों ये कपल आए दिन कहीं न कहीं साथ स्पॉट होता दिखता है। दिवाली के खास मौके पर भी एक पार्टी के दौरान अर्जुन और मलाइका साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर मलाइका-अर्जुन की तस्वीरें खूब वायरल हुईं जिन्हें बहुत पसंद किया गया। अब अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें मलाइका पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं।
वहीं अर्जुन मलाइका को प्रोटेक्ट करते दिख रहे हैं। इस क्यूट फोटो को देख कर फैंस के अलावा ढेरों सेलेब्स भी अर्जुन की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन ब्लैक कुर्ते में और मलाइका पिंक साड़ी और डीप बैक नेक में नजर आ रही हैं। मलाइका के बगल में खड़े होकर अर्जुन उन्हें मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।
अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘जब वो मेरी बेवजह की बातों पर भी हंसती है तो मुझे खुशी होती है, वो मुझे खुशी देती है।’ मलाइका के लिए अर्जुन के ये शब्द उनके फैंस को बहुत पसंद आए। वहीं कई सारे सेलेब्स ने भी इस तस्वीर पर रिएक्ट किया।
अर्जुन ने जब ये पोस्ट किया तो मलाइका ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया और रेड दिल वाला इमोजी कमेंट बॉक्स में दे डाला। मलाइका के कमेंट पर ढेरों लोगों के लाइक्स आने लगे। वहीं फैंस मलाइका और उनकी साड़ी की तारीफें करते दिखे। एक ने कहा- साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हो। तो किसी ने लिखा- ‘भाभी जी नमस्ते।’
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी अर्जुन की इस तस्वीर पर कमेंट किया और दिल वाला इमोटिकॉन दिया। इसके अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर, ईशा गुप्ता, करिश्मा शर्मा, मृणाल ठाकुर, ने भी फोटो पर प्यार भरे रिएक्शन दिए।
बता दें, मलाइका अरोड़ा ने पहले अरबाज खान से साल 1998 में ब्याह रचाया था। शादी के 19 साल बाद एक दिन अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है- अरहान खान। वहीं, शादी टूटने के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा था। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर उनके बेटे अरहान का कुछ ऐसा रिएक्शन था, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो।
The post उसकी वजह से मैं खुश हूं- अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग शेयर की तस्वीर, पिंक साड़ी में यूं नज़र आईं एक्ट्रेस appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3o72wpf
No comments