पूनम पांडे ने पति पर लगाया शारीरिक हिंसा का आरोप, हुए गिरफ्तार! अस्पताल में चल रहा एक्ट्रेस का इलाज
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे (सैम अहमद) पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूनम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की जिसके बाद सोमवार को सैम गिरफ्तार कर लिए गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूनम पांडे को चेहरे और हाथ पर कुछ चोटें आईं हैं जिसके बाद उन्हें शहर के ही अस्पताल में एडमिट किया गया है। पूनम ने इससे पहले भी सितंबर 2020 में सैम के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सैम पर मारपीट और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था।
पूनम ने यह शिकायत अपने हनीमून पर ही दर्ज कराई थी। सैम और पूनम ने सितंबर की शुरुआत में ही शादी की थी जिसके बाद वो हनीमून के लिए गोवा गए थे। पूनम ने बताया था कि उनके पति ने उन्हें मारा पीटा और धमकाया। सैम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन उसके अगले दिन ही उन्हें शर्तों पर जमानत मिल गई। पूनम ने कहा था कि वो सैम के साथ अपनी शादी को खत्म कर देंगी लेकिन जल्द ही दोनों के बीच पैचअप हो गया था।
पूनम पांडे ने 27 जुलाई 2020 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए सैम से अपने इंगेजमेंट का ऐलान किया। इसके बाद पूनम ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सैम से 10 सितंबर 2020 को शादी कर ली थी।
The post पूनम पांडे ने पति पर लगाया शारीरिक हिंसा का आरोप, हुए गिरफ्तार! अस्पताल में चल रहा एक्ट्रेस का इलाज appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3D2ddj2
No comments