Padma Awards 2020: कंगना रनौत से लेकर अदनान सामी तक, इन बॉलिवुड हस्तियों को मिला पद्म श्री अवॉर्ड
बॉलिवुड की ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)के साथ-साथ सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami)को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड () से सम्मानित किया गया। यह सेरिमनी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। पद्मश्री अवॉर्ड्स की घोषणा पिछले साल गणतंत्र दिवस पर की गई थी। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बॉलिवुड से कंगना और अदनान सामी के अलावा करण जौहर (Karan Johar) और एकता कपूर () के नाम की भी घोषणा की गई थी। इस बार 10 हस्तियों को पद्म भूषण, 102 हस्तियों को पद्मश्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी () और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद रहे। कंगना रनौत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। समारोह में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं। वहीं अदनान सामी को कला और संगीत की दुनिया में योगदान के लिए इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ में उनकी वाइफ भी मौजूद रहीं। पॉप्युलर ऐक्ट्रेस सरिता जोशी (Sarita Joshi) को कला और थिअटर के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया। सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GYjIpv
No comments